फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में लगी आग, छह कर्मचारी झुलसे

विजय पुंडीर Updated Thu, 13 Mar 2025 03:30 PM IST

कनॉट प्लेस स्थित बिकगेन बिरयानी रेस्टोरेंट में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग के चपेट में आने से वहां काम कर रहे छह कर्मचारी झुलस गए। आग रेस्टोरेंट के रसोई में लगी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने घायल सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। दमकल कर्मियों ने गाड़ियों की मदद से करीब आधे में आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव की वजह से लगी। घायल कर्मचारियों की पहचान दीपक, पीयूष, महेंद्र, मोहम्मद आलम, शेरूउद्दीन और जनक के रूप में हुई है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें