राम–सीता विवाह पंचमी के पावन अवसर पर मंगलवार को तिलक ब्रिज स्थित बाल बीत हनुमान मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ती गई, जहां भक्तों ने भगवान श्रीराम और माता सीता के दिव्य मिलन का उत्सव मनाते हुए प्रसाद ग्रहण किया।