आईएनए स्थित दिल्ली हाट में बुधवार रात को लगी आग के कारण हुए नुकसान को देखने के जाने लिए स्टॉल्स के मालिक बाहर जद्दोजहद करते रहे। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना 08:45 बजे मिली। सूचना मिलते ही तुरंत दमकल की गई गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। फिलहाल इस घटना में नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन पुलिस का कहना है कि आग को पूरी तरह से बुझा दिए जाने के बाद तलाशी अभियान चलाया जाएगा।