दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच एक बार फिर से टकराव की स्थिति है। अब शुक्रवार को कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी को भ्रष्ट और भरोसे के लायक नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों हुई बैठक पार्टी को मजबूत करने के लिए थी। हमने ये नहीं कहा कि हम सातों सीटों पर लड़ेंगे बल्कि ये कहा कि हम सात सीटों पर तैयारी करेंगे।