दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला बढ़ रहा है। जहां इस मामले में आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में चर्चा के लिए नोटिस दिया तो कॉलेज में छात्राओं के धरने बीच राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम भी कॉलेज पहुंची।