फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया ने महिला का किया ये हाल, देखने पहुंचे केजरीवाल

Sat, 09 Dec 2017 06:22 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

दिल्ली में महिला आयोग की सदस्य की इज्जत के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक नरेला इलाके में अवैध शराब बेचने की शिकायत के बाद पुलिस और महिला आयोग की कार्रवाई से माफिया नाराज थे। इस बीच बदला लेने के लिए उन्होंने गुरुवार को एक महिला की बीच सड़क पर पिटाई की। यही नहीं आरोपियों ने पीड़ित महिला के कपड़े तक फाड़ डाले। पीड़ित के मुताबिक मौके पर मौजूद पुलिस कॉंस्टेबल ने जब माफिया का विरोध किया तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। घटना के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पीड़ित महिला से मिले और दिल्ली पुलिस पर हमला करते हुए कहा कि ये सबकुछ पुलिस की मिलीभगत से ही हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें