दिल्ली नगर नगम के चुनाव के लिए मतदान है...250 सीटों के लिए 13 हजार 638 पोलिंग स्टेशन पर सुबह 8 बजे से मतदान जारी है....चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजामों के बीच शाम 5:30 बजे तक मतदाता 1349 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे...3360 संवेदनशील मतदान बूथों की वीडियो रिकार्डिंग भी की जा रही है..साथ ही सुरक्षाके के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं ..ताकि हर बूथ पर शांति पूर्ण तरीके से मतदान हो सके..तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उत्तरी दिल्ली के मतदान केंद्र के बाहर पुलिस का अमला अपनी पैनी निगाहें रखे हुए हैं और ऐसे ही दिल्ली के हर चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगरानी है