फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में पहली बार होगी इन 40 सरकारी सेवाओं की होम डिलीवरी

Fri, 17 Nov 2017 07:15 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

दिल्ली सरकार अब दिल्ली वासियों के लिए घर बैठे सारी सुविधाएं लेकर आई है। अब घर बैठे आपको जाति प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस जैसी सरकारी सुविधाएं मिलेंगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने ये जानकारी देते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी सरकार ने सरकारी सेवाओं की होम डिलेवरी शुरू की है। इस योजना के पहले चरण में विभिन्न प्रमाण पत्र, पानी का नया कनेक्शन, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, विवाह प्रमाणपत्र, डुप्लीकेट आरसी और आरसी में पता बदलवाने जैसी सेवायें दी जाएंगी। दिल्‍ली सरकार ने जनता को दी जाने वाली सुविधाओं में एक बड़ा कदम उठाया है। दस्‍तावेज संबंधी 40 सेवाओं के लिए दिल्‍ली सरकार होम-डिलीवरी की सुविधा देने जा रही है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें