दिल्ली में सिर्फ हवा ही नहीं यमुना नदी के पानी में बढ़े प्रदूषण भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। दिल्ली के कालिंदी कुंज में यमुना नदी में जहरीला झाग तैरते दिख रहे हैं। क्योंकि नदी में प्रदूषण का स्तर अभी भी बरकरार है। इसी पानी में कैंसर की आशंका जताई जा रही है। एम्स के निवारक ऑन्कोलॉजी विभाग की सहायक प्रोफेसर पल्लवी शुक्ला का कहना है कि कई शोध बताते हैं कि यमुना का प्रदूषित पानी लंबे समय में कैंसर का कारक बन सकता है।