फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जंतर-मंतर पर एक शख्स ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की, दिल्ली पुलिस पर उठे सवाल

दिल्ली के जंतर मंतर पर आज सुबह एक शख्स ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली, मध्य प्रदेश से यह युवक दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए आया था। लोगों की जानकारी के मुताबिक शायद परमिशन भी उसे मिल गई थी। लेकिन उसके बावजूद इस शख्स ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह बात जांच के योग्य है। और दूसरा एक और बात है कि जंतर मंतर पर इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद वह शख्स अंदर कैसे आया और वो भी हथियार लेकर, क्योंकि यहां दिल्ली पुलिस के साथ-साथ अन्य जांच एजेंसियां, अर्ध सैनिक बल के जवान भी तैनात रहते हैं यहां तक कि अगर कोई मीडिया कर्मी भी एंटर होता है तो उसे इस कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। उनका पहचान पत्र और अगर उनके साथ कोई भी बाग है तो उसकी भी जांच बड़ी बारीकी से की जाती है। बावजूद इसके यह हादसा आखिर कैसे हो गया यह सोचने लायक बात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें