दिल्ली के लाल किले से शनिवार को जगन्नाथपुरी जैसी रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस्कॉन इसका आयोजन करेगा। रंगा-रंग कार्यक्रम भक्तों को लुभाएंगे। लाल किले से दिल्ली गेट होते हुए यात्रा कई स्थानों पर जाकर चांदनी चौक वापस लौटेगी। भक्तों का ध्यान छह झांकियां व ढोल खींचेंगे।अतिथियों में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी आदि शामिल होंगे।