खंड के गांव डूंगेजा में गुरुवार सुबह करीब सात बजे लगातार हो रही बारिश के चलते एक ही परिवार के दो कच्चे मकान अचानक भरभराकर गिर गए। हादसे के समय 62 वर्षीय हारूनी मकान के अंदर बैठी थीं और मलबे में दब गईं। उनके साथ मौजूद एक छोटी बच्ची को भी हल्की चोटें आईं। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर महिला को मलबे से बाहर निकाला और मांडीखेड़ा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें नलहड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।