जिला साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अलग-अलग तरीके से लोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी कर रहे थे। उनके मोबाइल नंबरों के संबंध में देश के विभिन्न राज्यों से साइबर शिकायतें दर्ज थीं और उनकी लोकेशन मेवात क्षेत्र में सक्रिय पाई गई थी।