फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता डॉक्टर विनोद गोयल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, इस वजह से दोस्त बना कातिल; शव को हरिद्वार में बहाया

करीब दस दिन से लापता चल रहे शहर के नामी गिरामी डॉ. विनोद गोयल हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश हो गया। खुलासे में सामने आया कि डॉ. विनोद गोयल का हत्यारा उसका परममित्र दीपक राजस्थानी हीं निकला, जिसने अपने बर्तन फैक्टरी कर्मचारी अशोक के साथ मिलकर कपड़े से गला घोंटकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। हत्या का कारण दोनो मित्रों के बीच पैसों का लेन-देन था। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को हरिद्वार में बहते पानी में फैंक दिया। घटना का खुलासा शव फैंकने के दौरान उनके साथ गए गाड़ी चालक ने पुलिस के समक्ष पहुंचकर कर दिया। जिसको वे बिना कुछ बताए अपने साथ ले गए थे। चालक को घटनाक्रम को लेकर कुछ संदेह हुआ तो पुलिस के सामने उसने वारदात बता दी और सारा मामला दूध का दूध पानी का पानी हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें