नूंह जिले के रोजका मेव क्षेत्र के गांव धीरदोका में पिछले 26 महीनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को लेकर शुक्रवार को एक अहम पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए, जहां आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान नूंह से विधायक आफताब अहमद भी धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं।