नूंह में एसपी डॉ. अर्पित जैन ने शनिवार को जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नूंह सदर थाना क्षेत्र से लेकर फिरोजपुर झिरका सदर थाना सीमा क्षेत्र तक सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों और सड़क सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित थाना प्रभारियों, रोड सेफ्टी एजेंसी के अधिकारियों तथा अन्य संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।