नूंह जिले के थाना पिनगवां के अंतर्गत दर्ज ज्वेलर्स चोरी मामले में नूंह पुलिस ने शानदार सफलता हासिल की है। इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस द्वारा विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं आरोपियों की निशानदेही पर 20 किलोग्राम से अधिक चांदी के आभूषण और ईंट, अवैध हथियार तथा नकदी बरामद की गई है। पुलिस आगामी जांच में जुटी हुई है।