फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह: साइबर क्राइम पुलिस ने छह साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था ठगी का जाल

नूंह जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए छह शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से ऑनलाइन ठगी, सेक्सटॉर्शन, जानकार बनकर, फर्जी टैक्स मैसेज भेजकर और पुराने सिक्के/नोट खरीदने की आड़ में लोगों को ठगने के अपराध में लिप्त थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरशद पुत्र जुम्मा और वसीम पुत्र निजर मौहम्मद निवासी गांव चित्तौड़ा थाना फिरोजपुर झिरका (जिला नूंह), आमिर पुत्र बरकत निवासी गांव लफुरी थाना बिछौर (जिला नूंह), साबिर खान पुत्र हुसैन खान निवासी गांव खरड़ धोलेट, थाना पहाड़ी (राजस्थान), जलालुद्दीन पुत्र फजरुद्दीन निवासी बंदापुर जोड़ियां थाना चोपानकी (अलवर, राजस्थान) और सत्यम सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी जालौन (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है । आयुष यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक नूंह ने बताया कि ये सभी आरोपी विभिन्न राज्यों में फैले साइबर ठगी के नेटवर्क का हिस्सा थे, जो मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के जरिये लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें