नूंह के इंड़री गांव से सटी अरावली पर्वत श्रृंखला में पिछले तीन दिनों से सुलग रही आग ने शुक्रवार को भीषण रुप ले लिया। हालांकि यह आग लोगों के नुकसान का कारण बनती उससे पहले ग्रामीणों की सतर्कता व दमकल विभाग की सक्रियता से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद इस पर काबू पा लिया गया। जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लेकिन इस आग ने गांव इंड़री की सुरक्षा के लिए कई बड़े सवाल खड़े कर दिए।