वर्ष 2021 के चर्चित हत्या मामले में जिला अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी वारिस को दोषी करार दिया है। अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह निर्णय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. राहुल बिश्नोई की अदालत द्वारा 18 अप्रैल को सुनाया गया। साथ ही आरोपी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसे अदा न करने पर उसे अतिरिक्त छह माह की सजा भुगतनी होगी।