हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में कुल 15 परिवादों की सुनवाई की गई, जिसमें से 11 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि 4 मामलों को आवश्यक जांच एवं प्रक्रिया के लिए लंबित रखते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मंत्री राव नरबीर सिंह ने मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में अल्ट्रासाउंड मशीन न चलने संबंधी शिकायत पर कॉलेज के निदेशक मुकेश कुमार को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड मशीन संचालित करवाने और किसी रेडियोलाजिस्ट की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द करने के निर्देश दिए।