अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तरीय योग समारोह का आयोजन पुलिस लाइन नूंह के परेड ग्राउंड में किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त अखिल पिलानी ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।