फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह: तावडू के किसानों ने औद्योगिक सेक्टर-14 के खिलाफ खोला मोर्चा

तावडू क्षेत्र के किसानों ने प्रस्तावित औद्योगिक सेक्टर-14 के खिलाफ एकजुट होकर बड़ा विरोध शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि इस योजना से उनकी उपजाऊ कृषि भूमि छिन जाएगी, जिससे उनकी आजीविका और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। सोमवार को सैकड़ों किसान एसडीएम कार्यालय के समक्ष जमा हुए। उन्होंने जोरदार सरकार विरोधी नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम जितेंद्र कुमार गर्ग को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। किसानों ने स्पष्ट कहा कि वे इस औद्योगिक क्षेत्र का विरोध करते हैं और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें