फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में इनेलो का जन आक्रोश प्रदर्शन, कई मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ उठी आवाज

राहुल तिवारी Updated Mon, 03 Nov 2025 07:09 PM IST

नूंह में सोमवार को इनेलो कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिला मुख्यालय नई अनाज मंडी स्थित इनेलो कार्यालय से शुरू हुआ। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला। मार्च अनाज मंडी से होते हुए लघु सचिवालय तक पहुंचा। उन्होंने जिला उपायुक्त अखिल पिलानी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इनेलो ने खराब फसलों के मुआवजे, कानून व्यवस्था और फसलों की MSP पर खरीद की मांग की। साथ ही खाद की कमी, युवाओं के रोजगार और खेतों में जल भराव की समस्या उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें