नूंह जिले में पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से गोवंश से भरी एक पिकअप गाड़ी, एक देशी कट्टा तथा सात गोवंश बरामद किए हैं। यह कार्रवाई नूंह-तावडू सीआईए और फिरोजपुर झिरका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।