फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नूंह में नशा तस्कर गिरफ्तार, 1.4 किलो गांजा बरामद

नूंह की तावडू सीआईए पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ गांजा सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इस मामले में सदर तावडू थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। निरीक्षक विनोद कुमार प्रभारी अपराध शाखा तावडू ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध की रोकथाम हेतु एक टीम कष्ट के दौरान तावडू-सोहना रोड पर थी। उसी दौरान मिली सूचना कि ताहिर उर्फ बिल्लू निवासी सहसौला पट्टी पाटुका अपनी मोटरसाइकिल पर गांजा लेकर सोहना की ओर जाने वाला है। इस सूचना के आधार पर टीम ने पाटुका गांव के पास नाकाबंदी की। कुछ ही देर बाद एक मोटरसाइकिल चालक पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगा, जिसे पुलिस टीम ने काबू कर लिया। जिसने पूछताछ में अपनी पहचान ताहिर उर्फ बिल्लू बताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें