आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत रविवार को राजकीय शहीद हसन खां मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नल्हड़ में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम एवं योग सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व खेल मंत्री संजय सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष जान मोहम्मद, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, योग प्रशिक्षक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।