फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में उपायुक्त व एसपी ने बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, शांति व सौहार्द पर जोर

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने 14 जुलाई को होने वाली बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और पीस कमेटी के साथ समन्वय बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि यह धार्मिक यात्रा जन-आस्था का प्रतीक है और इसे शांति, सौहार्द व सहभागिता से सफल बनाना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और सामाजिक समरसता बनाए रखने में सहयोग की अपील की। यात्रा के लिए पार्किंग और बस सुविधा की व्यवस्था होगी। पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, निगरानी, रूट मार्च और ड्रोन जैसे सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री न फैलाने की सलाह दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने शांति और सहयोग का आश्वासन दिया। उपायुक्त और एसपी ने यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया, जिसमें नल्हड़, झिर और शृंगेश्वर मंदिर शामिल थे। उन्होंने मंदिर कमेटियों से तैयारियों की समीक्षा की और सुरक्षा, साफ-सफाई, ट्रैफिक व आपातकालीन सेवाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक और निरीक्षण में अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक, एसडीएम अश्वनी कुमार, लक्ष्मी नारायण, कंवर आदित्य विक्रम, अन्य अधिकारी और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें