पुन्हाना उपमंडल के बिछोर गांव में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। गांव में एक मोबाइल दुकानदार पर जानलेवा हमला करने और लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव के एक समाज में दहशत का माहौल है। पुलिस को दी शिकायत में अतुल पुत्र महेंद्र निवासी गांव बिछौर ने बताया कि उसने अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए घर में ही मोबाइल की दुकान खोल रखी है। 26 अप्रैल को एक युवक उसकी दुकान से मोबाइल खरीदकर ले गया था। कुछ देर बाद वह मोबाइल बदलने की मांग करने लगा। विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने उसके रुपये वापस कर दिए और मोबाइल वापस ले लिया।