फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह: उजीना के पुराने कुएं में मिला युवक का शव, गांव में फैली सनसनी

नूंह जिले के गांव उजीना में एक पुराने कुएं से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शाम करीब 7 बजे ग्रामीणों ने धर्माज की जोहड़ पर स्थित सुनसान कुएं में शव देखा, जिसके बाद सरपंच प्रतिनिधि मुनेश फौजी ने तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान गांव उजीना निवासी 32 वर्षीय अंकित पुत्र ज्ञानचंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह की मोर्चरी में रखवा दिया

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें