नगीना खंड के गांव घागस में बुधवार शाम ‘आओ जड़ों से जुड़ें’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मेवात की गंगा-जमुनी तहजीब और हिंदू-मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में आसपास के 12 गांवों के लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि श्यामसुंदर ने कहा कि मेवात में आज भी भात-छूछक जैसी परंपराएं बिना धर्म-भेद के निभाई जाती हैं, जो क्षेत्र के मजबूत भाईचारे की पहचान है।