जिला पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन के निर्देश पर अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फिरोजपुर झिरका सीआईए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव रानियाली में छापेमारी कर अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी फारूक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।