सोयब हत्याकांड के आरोपियों की चार दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद करीब 72 घंटे बाद शव को रहपुआ गांव लाया गया है। बेटे के शव को देखकर मां छाती पीटकर दहाड़े मारकर रोने लगी। परिवार की महिलाओं में चीख पुकार शुरू हो गई। बता दें कि बीते पांच जनवरी को 19 वर्षीय युवक सोयब का शव पापड़ा गांव में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी। जिसपर पुलिस ने केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नराजगी जताई और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। दो तक आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर मृतक के परिजनों के साथ रहपुआ गांव के सैंकड़ो लोगों ने शुक्रवार की शाम को पिनगवां थाने का घेराव किया और थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। कई घंटे चले हंगामे के बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और मौके पर डीएसपी जितेंद्र राणा पहुंचे। काफी समझाइस के बाद पुलिस ने परिजनों को चार दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।