नगीना में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य बाजार और गोरवाली चौक क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ अभियान देर शाम तक जारी रहा। कार्रवाई के दौरान प्रशासन का पीला पंजा लगातार बाजार में चला और सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। अभियान की निगरानी स्वयं बीडीपीओ विशाल आजाद ने की। उनके नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने बाजार क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए अवैध कब्जों को हटवाया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।