बुधवार को जिले में शुरू हुई बोर्ड की परीक्षाओं में पुलिस की मुस्तदी के कारण परीक्षा केंद्रों के इर्द गिर्द भी नकलची नजर नहीं आए। जिले में नकल रहित परीक्षा कराने के लिए जिला उपायुक्त अखिल पिलानी व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सुबह 10:30 बजे ही परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने के लिए मैदान में उतर गए। जिन्होंने कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और परीक्षा समय पूरा होने तक धरातल पर ही घुमते रहे। हालांकि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अधिक पुलिस बल तैनात किया गया।