फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू, नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन की विशेष तैयारी

नूंह में बोर्ड परीक्षाओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर एक अप्रैल तक आयोजित होंगी। इन परीक्षाओं को नकल रहित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला सचिवालय में उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शिक्षा, प्रशासन, सरपंच व ब्लॉक समिति सदस्य और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण रहे। जिले में 55 स्थानों पर कुल 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 7 केंद्र संवेदनशील तथा 8 केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं, जहां विशेष निगरानी रखी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें