फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: ठंडी हवाओं और चुनौतियों के बीच महिलाएं बन रहीं शक्ति का नया प्रतीक, देखें वीडियो

समाज बदल रहा है और इसके साथ बदल रही है महिलाओं की भूमिका। घर की चारदीवारी से निकलकर महिलाएं अब उन कामों में भी अपनी जगह बना रही हैं, जिन्हें कभी सिर्फ पुरुषों का काम माना जाता था। इसका सबसे मजबूत उदाहरण है। नोएडा के पेट्रोल पंपों पर दिन भर खड़े रहकर काम करने वाली सशक्त महिलाएं, जिनकी मेहनत और हिम्मत हर किसी को प्रेरित करती है। तेज धूप हो या सर्द हवाएं, तीखी लू हो या धुंध, ये महिलाएं हर मौसम में अपनी ड्यूटी पर डटी रहती हैं। पेट्रोल पंप पर काम करना न सिर्फ शारीरिक रूप से कठिन है, बल्कि कई सामाजिक धारणाओं से भी लड़ना पड़ता है। लेकिन यह महिलाएं न सिर्फ काम कर रही हैं बल्कि उन सभी रूढ़ियों को तोड़ रही हैं, जो कभी उन्हें घर तक सीमित रखने की कोशिश करती थीं। सेक्टर-54 स्थित शहीद चमन पेट्रोलियम में तीन साल से काम कर रही गुड़िया मोरिया मूल रूप से बनारस की रहने वाली हैं। दो बच्चों और पति के साथ वह फिलहाल खोड़ा में रहती हैं। गुड़िया बताती हैं, घर की मजबूरी में काम शुरू किया था, पर अब यह काम मुझे अच्छा लगता है। यह काम मुश्किल जरूर है, लेकिन मेरे पति हमेशा मेरा साथ देते हैं। यही मेरा हौसला है। गुड़िया कहती हैं कि महिला सशक्तिकरण का असली मतलब है महिलाओं का अपने पैरों पर खड़ा होना। घर पर बैठने से कुछ नहीं होगा। हमें समाज में आकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाना होगा। वह अपने बेटों के अच्छे भविष्य को अपना सबसे बड़ा लक्ष्य मानती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें