ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन एक सोसाइटी के लोगों को रजिस्ट्री के मामले में उच्च न्यायालय से राहत मिली है। अदालत ने निवासियों के घरों की रजिस्ट्री करवाने के साथ एओए चुनाव में मतदान करने समेत कई अधिकार देने के निर्देश दिए। सोसाइटी में 18 टावर हैं। इनमें से दो टावरों में रहने वाले लोगों के घरों की रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी। बीते 6 वर्षों से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और बिल्डर की तनातनी के बीच मामला फंसा था। नेफोमा के मुख्य सलाहकार दीपक दूबे ने बताया कि हाईकोर्ट ने 90 दिनों के भीतर लोगों की मांगों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।