बढ़ते प्रदूषण के रोकथाम के लिए शहर में लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। निर्माण कार्य पर प्रतिबंध के साथ अन्य एहतियात भी बरती जा रही है। इसी क्रम में नोएडा प्राधिकरण ने सड़क से उसने वाली धूल को कम करने के लिए टैंकरों से पानी का छिड़काव कराना शुरू कर दिया। सोमवार को स्टेडियम चौराहा, डीएम चौराहा, सेक्टर-19, अट्टापीर, सेक्टर-31, एआरटीओ कार्यालय, निठारी आदि स्थानों पर सड़क पर पानी का छिड़काव ट्रैकर टैंकरों से कराया गया।