नोएडा सेक्टर 127 स्थित ओपी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर वीवीआईपी लिटिल चैंप्स और नोएडा टाइगर्स के बीच जूनियर क्रिकेट चैंपियन सीजन 8 का फाइनल मुकाबला खेला गया। नोएडा टाइगर्स की टीम टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लिटिल चैंप्स की टीम ने 206 रनों का स्कोर बनाया। 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा टाइगर्स की टीम 73 रनों पर ही सिमट गई। यजुर तेवतिया को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।