नोएडा में कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। दिल दहलाने वाला यह वाक्य सेक्टर 51 के सी 126 का है। जब कुछ नकाबपोश लोग एक गाड़ी में बैठकर सुरक्षाकर्मी को धमकाकर सेक्टर 51 के सी ब्लॉक में घुसे और सेक्टर में खड़ी एक गाड़ी में ईट और डंडों से तोड़फोड़ की। यह वीडियो आरडब्लूए 51 के ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप पर निवासियों द्वारा भेजा गया है। निवासियों को कहना है उन्हें अब डर लगने लगा है। कभी सांप निकलते हैं कभी बदमाश सेक्टर में मुंह बांधकर घुस रहे हैं।