फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पहुंचे यमुना सिटी, दनकौर के कॉलेज में युवाओं को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा

Vijay Singh Pundir Updated Sun, 23 Aug 2026 12:44 PM IST

केंद्र सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी रविवार को यमुना सिटी के दनकौर पहुंचे। यहां पर उन्होंने क्षेत्रिय लोगों से मुलाकात की और फिर किसान आदर्श इंटर कॉलेज में युवाओं के लिए बने इंडोर स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम में युवाओं को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों व कालेज प्रबंधन से युवाओं को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से युवाओं को मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं को और बेहतर बनाने की बात कही। सभी पार्टियां अब आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई हैं। जिसके बाद क्षेत्र में जयंत चौधरी का यह दौरा अहम माना जा रहा है। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से भी एकजुट होने का आह्वान किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें