फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कराटे सेमिनार शुरू, 100 खिलाड़ी ले रहे भाग

राहुल तिवारी Updated Fri, 26 Dec 2025 06:40 PM IST

ग्रेटर नोएडा के जेकेएफ रेनबुकाई इंडिया की ओर से मार्शल आर्ट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल को बढावा देने के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कराटे सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें कई राज्यों से करीब 100 खिलाड़ियों ने भाग रहे हैं। इस सेमीनार का उद्देश्य देश के मार्शल आर्ट खिलाड़ियों को विदेशी मार्शल आर्ट के बारे में अवगत कराना हैं और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना हैं। जेकेएफ रेनबुकाई इंडिया के निदेशक सुबोध ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट स्थित पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल में 26 से 28 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय कराटे सेमीनार का आयोजन किया जा रहा हैं। इसमें जापान से आए अनुभवी कराटे मास्टर्स खिलाड़ियों को मार्शल आर्ट की बारीकियों से अवगत करा रहे हैं। सेमिनार में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गाजियाबाद, मध्य प्रदेश, बिहार, देहरादून, ऋषिकेश, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों के खिलाड़ी शामिल हुए हैं। कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार को एक विशेष डेमोंस्ट्रेशन भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें भारत व जापान से आए सभी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक भाग लेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें