नोएडा सेक्टर-61 में आयोजित तीज उत्सव केवल पारंपरिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिलाओं के हुनर को मंच देने का भी माध्यम बना। उत्सव में विभिन्न सोसाइटियों की महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार किए गए हैंडमेड उत्पादों के स्टॉल लगाए, जिन्होंने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया। स्टॉलों पर हस्तनिर्मित राखियां, ज्वेलरी, सजावटी सामान, पूजा थालियां, क्रोशिया से बने उत्पाद, होम डेकोर आइटम और अन्य कलात्मक वस्तुएं प्रदर्शित की गईं। कई महिलाओं ने अपने उत्पादों की बिक्री भी की और लोगों ने उत्साह के साथ खरीदारी की।