फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता, बरेली-प्रयागराज और सैफई की टीमों ने दिखाया दमखम

अनुज कुमार Updated Wed, 15 Oct 2025 12:53 PM IST

नोएडा सेक्टर 110 भंगेल स्थित नोएडा एजुकेशनल अकादमी में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन के पहले दिन मैदान पर खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। खेल की शुरुआत जोश और उत्साह के साथ हुई, वहीं दर्शकों में भी रोमांच का माहौल नजर आया। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि संजय बाली ने शुभारंभ अवसर पर कहा खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। जीत और हार खेल का हिस्सा है- मैच के अंत में जब दोनों टीमें हाथ मिलाती हैं, वही असली स्पोर्ट्स स्पिरिट होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे अपने जनपद, गुरु और खेल का नाम रोशन करें तथा “खेलो इंडिया” की भावना को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल व्यक्तित्व निर्माण करते हैं, बल्कि देशों को भी करीब लाने का माध्यम बनते हैं। उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी टीमों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए बताया कि अगली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 6 से 9 नवम्बर को हरियाणा में आयोजित होगी। उन्होंने कहा, “क्रिकेट से अधिक रोमांचक खेल कबड्डी बन चुका है और यही हमारे देश की असली मिट्टी का खेल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें