प्रो कबड्डी के लिए नोएडा इंडोर स्टेडियम सज-धज कर तैयार होने लगा है। यहां दर्शक दीर्घा के साथ खिलाड़ियों के लिए में कोर्ट का 80 फीसदी से अधिक काम पूरा हो गया है। लाइटिंग और स्टेज बनाने का काम अंतिम चरण में चल रहा है 10 नवंबर से प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन में खिलाड़ी यहां ताल ठोकते हुए नजर आएंगे और दर्शकों में कबड्डी का अलग ही रोमांच दिखेगा। दर्शकों के लिए टिकट की व्यवस्था रहेगी। जिसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दर्शक खरीद सकेंगे।