ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव अल्फा-2 और बीटा-2 में रहने वाली लगभग 20 हजार की आबादी फैली पड़ी गंदगी और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से परेशान है। इसके अलावा इन सेक्टर के ब्लॉकों में बने पार्कों में सफाई न होने और पेड़ों की समय से छटाई न होने की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार जिम्मेदारों से शिकायत के बाद भी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। ब्लॉकों में फैली पड़ी गंंदगी के कारण क्षेत्र में बीमारी फैलने का डर सताया करता है।