फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पहले रूल पढ़ ले भाई': गैलेक्सी प्लाजा में बत्ती गुल, दुकानदारों ने कार्यालय में किया जमकर विरोध; VIDEO

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी एक की गैलेक्सी प्लाजा के दुकान संचालकों ने बिजली कटने पर बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ कार्यालय में पहुंचकर विरोध जताया। आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन की ओर से 20 दिन से दुकानों की बिजली काटी गई है, जिसका सभी लोगों द्वारा विरोध जताया गया और बिजली दोबारा से शुरू करने की मांग की गई। दुकानदार राम शर्मा ने बताया कि बिल्डर प्रबंधन की ओर से गैलेक्सी प्लाजा में जगह-जगह अवैध निर्माण किया हुआ है। साथ ही, लोगों की सुविधाओं में भी कटौती की जा रही है। पार्किंग का स्थान लोगों को नहीं दिया गया है। बेसमेंट पार्किंग में अवैध रूप से जिम का संचालन करवाया जा रहा है, जो कि सरासर गलत है। समस्याओं से परेशान होकर सभी लोग एकत्रित होकर गैलेक्सी ब्लू सफायर स्थित बिल्डर कार्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी मांगों को रखा है। आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन द्वारा अपने बाउंसर को बुलाकर उन्हें बाहर निकलने का प्रयास किया गया। साथ ही, बाउंसर द्वारा उनके साथ धक्कामुक्की भी की गई। जिसके बाद उन्होंने विरोध जताया और बिल्डर प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन द्वारा 20 दिनों से मेंटेनेंस शुल्क जमा नहीं करने पर उनकी बिजली काट दी गई है, जिसके चलते उनका अधिक नुकसान हो रहा है। कई दुकानों में खाने-पीने का समान खराब हो रहा है। दुकान संचालकों की कमाई पर भी असर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द उनकी दुकानों में बिजली की आपूर्ति दोबारा से शुरू की जानी चाहिए। वही, मेंटेनेंस इंचार्ज अरुण ने बताया कि दुकानदारों की ओर से लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद है। लोगों द्वारा लंबे समय से मेंटेनेंस शुल्क का भुगतान नहीं किया जा रहा है। करीब दो करोड़ से अधिक का लोगों पर बकाया है, जिसके बाद भी प्रबंधन द्वारा उन्हें सभी सुविधाएं दी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें