फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा के शॉपिंग मॉल और बाजारों में कड़ी रही सुरक्षा, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

Vikas Kumar Updated Tue, 29 Oct 2024 11:11 PM IST

धनतेरस के पर्व पर ग्रेटर नोएडा के प्रमुख शॉपिंग मॉल, बाजार, बस स्टैंड और चौराहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। शहर में त्योहार के अवसर पर बढ़ी भीड़ के कारण सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने विशेष इंतजाम किए। डीसीपी साद मियां खान के निर्देशन में सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया, ताकि खरीदारी करने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें। पुलिस ने प्रमुख शॉपिंग मॉल जैसे ओमैक्स सिटी सेंटर, गौर सिटी स्थित शाॉपिंग मॉल और प्रमुख बाजारों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की। यहां पर हर आने-जाने वाले व्यक्ति और वाहनों की कड़ी निगरानी की गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों ने बाजारों में गश्त बढ़ाई और संदिग्ध लोगों की जांच भी की। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बैरिकेड लगाकर चेकिंग करने के साथ जगत फार्म के पास ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहा। बस स्टैंड और शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान भी चलाया। पुलिसकर्मियों द्वारा वाहनों की जांच की गई, ताकि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। धनतेरस और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मियां खान ने सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारी के लिए पैदल मार्च कर निरीक्षण किया। उनके साथ एसीपी प्रथम ग्रेटर नोएडा पवन कुमार और थाना बीटा-2 पुलिस बल के इंस्पेक्टर व जवान भी मौजूद रहे। यह पैदल मार्च मुख्य रूप से जगत फार्म और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर किया गया, जहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल ने जायजा लिया। डीसीपी ने निर्देश दिए कि धनतेरस और त्योहार के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखा जाए। सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को तुरंत हटाने और बाजारों में वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग को रोकने के निर्देश दिए। उनके आदेशानुसार बाजारों और व्यस्त स्थानों पर कोई भी वाहन सड़क पर खड़ा न हो, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।पुलिसकर्मियों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच करें। शॉपिंग माल के पास रहा ट्रैफिक जाम यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस को भी तैनात किया गया था, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति न बने और लोगों को सुगम आवागमन मिले। बावजूद शाम को व्यस्त समय में चार बजे से त्योहार के कारण भारी संख्या में लोगों के वाहनों के साथ खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंचने के कारण जगत फार्म आदि जगह जाम रहा। शाम को तिलपता गोल चक्कर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट यथार्थ हॉस्पिटल के पास भी जाम लगा। जाम में फंसे लोगों ने एक्स पर फोटो शेयर करने के साथ ट्रैफिक पुलिस को टैग कर शिकायत की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें