सेक्टर-71 ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में ग्लोबल स्कूल्स ग्रुप और निकॉन के सहयोग से एक फोटोग्राफी स्टूडियो की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को क्रिएटिविटी और विजुअल स्टोरीटेलिंग में प्रशिक्षित करना है, जिससे वे अपने विचारों को सार्थक विजुअल कहानियों में बदल सकें। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य गणेश शर्मा ने बताया छात्रों को फोटोग्राफी के माध्यम से अपनी क्रिएटिविटी को व्यक्त करने का अवसर प्रदान करना है इसमें विजुअल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से छात्रों को आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में मदद करना व छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए इमर्सिव और इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग प्रदान करना। ग्लोबल स्कूल्स ग्रुप और निकॉन के बीच यह सहयोग छात्रों को फोटोग्राफी के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने और उनकी क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने के लिए है। निकॉन स्कूल ऑफ क्रिएटिविटी के माध्यम से छात्रों को फोटोग्राफी के तकनीकी पहलुओं के साथ-साथ कलात्मक अभिव्यक्ति के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।